पिं्रस का तलाक बिल 6 लाख डॉलर

लॉस एंजेलिस, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिवंगत गायक पिं्रस को कथित तौर पर अपने वकील को अपने तलाक के मामले के लिए छह लाख डॉलर का भुगतान करना था।

लॉस एंजेलिस, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिवंगत गायक पिं्रस को कथित तौर पर अपने वकील को अपने तलाक के मामले के लिए छह लाख डॉलर का भुगतान करना था।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के अनुसार, प्रिंस का इस साल 21 अप्रैल को 57 साल की उम्र में निधन हो गया था, लेकिन फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में स्थित कजिन्स लॉ फर्म ने दावा किया है कि उन्हें 2006 में उनके और मैनुएला टेस्टोलिनी के तलाक के मामले को लेकर 599,735,63 डॉलर की राशि का भुगतान करना था। फर्म ने उनकी संपत्ति से यह बकाया राशि चुकाए जाने की मांग की है।

अधिवक्ता पैट्रिक कजिन्स का कहना है कि उन्होंने प्रिंस के साथ समझौता किया था कि जब तक उनका मामला खत्म नहीं हो जाता प्रिंस को उन्हें कुछ भी भुगतान नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रिंस के अचानक निधन से 20 दिन पहले एक अप्रैल को मामले की पूरी कार्रवाई खत्म कर दी थी।

प्रिंस का फेंटानिल के अत्यधिक सेवन के कारण पेसले पार्क स्थित उनके घर में निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493