पिग्मी गोट पालने की तमन्ना : टेसा थॉम्पसन

लॉस एंजेलिस, 2 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री टेसा थॉम्पसन का कहना है कि वह एक पिग्मी गोट पालना चाहती हैं और उसका नाम फिल्म ‘वंडर वुमन’ की अभिनेत्री गैल गैडोट के नाम पर ‘गैल डैगोट’ रखना चाहती हैं।

थॉम्पसन ने ‘शॉर्टलिस्ट’ पत्रिका को बताया, “मुझे गोट बेहद पसंद हैं। मैं एक पिग्मी गोट पालना चाहती हूं और इसका नाम गैल डैगोट रखना चाहती हूं क्योंकि ‘वंडर वुमन’ ने धूम मचाई है।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, अभिनेत्री इस बात से अप्रभावित व खफा हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों ने गोट पालने के उनके जुनून को साझा करना शुरू कर दिया है।

थॉम्पसन ने कहा कि वह लंबे अर्से से गोट की शौकीन रही हैं, इटरनेट पर अब गोट ज्यादा चर्चा में हैं, उन्होंने कहा कि वह खुश हैं, लेकिन उनके गोट से लोग दूर ही रहें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493