लॉस एंजेलिस, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई अभिनेत्री डीजे व मॉडल रूबी रोज ने कहा कि वह आगामी फिल्म ‘पिच परफेक्ट 3’ से काफी आकर्षित हुईं क्योंकि यह महिला सशक्तिकरण पर आधारित है।
लॉस एंजेलिस, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई अभिनेत्री डीजे व मॉडल रूबी रोज ने कहा कि वह आगामी फिल्म ‘पिच परफेक्ट 3’ से काफी आकर्षित हुईं क्योंकि यह महिला सशक्तिकरण पर आधारित है।
फिल्म में रोज प्रतिद्वंद्वी नृत्य समूह बारडेन बेला की सदस्य के रूप में नजर आएंगी। रोज को फिल्म की कहानी खासतौर पर इसलिए पसंद आई क्योंकि यह महिलाओं के बीच मजबूत मित्रता को बयां करती है।
रोज ने ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ से कहा, “मुझे ‘पिच परफेक्ट’ इसलिए पसंद है क्योंकि यह मित्रता पर आधारित है। लड़कियां स्वाभाविक रूप से लड़कों की ओर आकर्षित होती हैं, लेकिन इसकी कहानी अलग है, जिसमें दिखाया गया है कि लड़कियां एक दूसरे के लिए कितना महत्व रखती हैं। यह महिला सशक्तिकरण पर आधारित है।”
रोज एना केंड्रिक और रेबेल विल्सन के साथ काम करने को लेकर भी रोमांचित हैं।
उन्होंने कहा, “एना के साथ काम करना अद्भुत है।”
dharmpath.com dharmpath