पिछले साल की गलतियों को नहीं दोहराएंगे : गंभीर

कोलकाता, 7 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सत्र में जब सभी को लग रहा था कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आसानी से अंतिम चार में जगह बना लेगी तभी टीम आखिरी समय दबाव का सामना नहीं कर पाई और अंतिम चार में जगह बनाने से चूक गई थी, लेकिन टीम के कप्तान गौतम गंभीर का कहना है कि वह इस साल पिछले सत्र की गलतियों को दोहराना नहीं चाहेंगे।

कोलकाता ने अपने नौ मैचों में से छह में जीत दर्ज की है जबकि उसे अभी आठ मैच और खेलने हैं। प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए उसे दो मैच जीतने की जरूरत है।

पिछले साल कोलकाता को अपने दो मैचों में से एक मैच जीतने की जरूरत थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए और प्लेऑफ से बाहर हो गए।

गंभीर ने शनिवार को गुजरात लायंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमें किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हमें पता है कि पिछले साल हमारे साथ क्या हुआ था। हमें एक मैच जीतने की जरूरत थी, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए थे। सभी ने सोचा था कि हम क्वालीफाई कर जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था।”

उन्होंने कहा, “हम एक चैम्पियन टीम की तरह खेलना चाहते हैं। हम एक बार में एक ही मैच पर ध्यान देंगे। पहले हम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की कोशिश करेंगे उसके बाद हम देखेंगे। हमने पिछले साल से सबक लिया है, उम्मीद है इस बार हम उन गलतियों की नहीं दोहराएंगे।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493