पिछले 2 साल में आईपीएल से बहुत कुछ सीखा : स्मिथ

हैदराबाद, 22 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के खिताबी मैच में मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि उन्होंने पिछले दो साल में इस लीग से काफी कुछ सीखा है।

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार रात खेले गए इस रोमांचक मैच में मुंबई ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को केवल एक रन से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर पुणे के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा और अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पुणे को निर्धारित समय में छह विकेट लेकर 128 रनों पर रोक दिया।

स्मिथ ने कहा, “इस हार को पचा पाना बहुत मुश्किल है। इस पूरे टूर्नामेंट में जिस प्रकार से खिलाड़ियों ने खेला है, उससे मैं बहुत खुश हूं। यह शानदार था। मैंने पिछले दो साल में आईपीएल से काफी कुछ सीखा है।”

स्मिथ ने कहा, “मुंबई का स्कोर 129 से कम होना चाहिए था। इस विकेट पर रन लेना मुश्किल था। हर कोई देख सकता था। हमारे पास विकेट थीं और हमें एक-दो ओवर अच्छा खेलने की जरूरत थी। लेकिन, हमें रोकने का श्रेय मुंबई के गेंदबाजों को जाता है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। मैं अपनी फ्रेंचाइजी का शुक्रगुजार हूं। कौन जाने कि आईपीएल के अगले संस्करण में हम कहां होंगे? हार से निराशा हुई है। कहानी का जैसा अंत हम चाहते थे, वैसा हुआ नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493