पिटबुल के साथ फाजिलपुरिया पेश कर सकते हैं नया एल्बम

नोएडा, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। हरियाणवी गायक और रैपर फाजिलपुरिया का कहना है कि वह अपने नए गाने के लिए अमेरिकन रैपर पिटबुल के साथ संपर्क में हैं। यह एल्बम स्पैनिश पुट के साथ हरियाणवी में होगा।

फाजिल पुरिया का असली नाम राहुल यादव है। उन्होंने कहा कि वह इस ग्रैमी पुरस्कार विजेता के साथ इस सौदे को पूरा करने के करीब हैं, लेकिन गीत और जगह के चुनाव को लेकर अड़चने हैं जिस पर दोनों पर काम कर रहे हैं।

सोमवार को आईएएनएस के मुख्यालय आए फाजिलपुरिया ने कहा, “आप बहुत जल्द मुझे पिटबुल से मुलाकात करते देखेंगे, शायद अगले साल। हम इस बारे में पहले ही बात कर चुके हैं। हमें बस जगह का चुनाव करना है। गीत को लेकर कुछ मुद्दे हैं क्योंकि वह कुछ दूसरा थीम चाहते हैं और हम कुछ दूसरा थीम चाहते हैं।”

यह गाना पार्टी, जश्न मनाने पर आधारित होगा।

नवोदित प्रियंका गोयत के साथ ‘जिम्मी चू’ अल्बम को पेश कर चुके फाजिलपुरिया इस अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को लेकर उत्साहित हैं। फाजिलपुरिया इस गाने को हरियाणा में फिल्माना चाहते हैं जबकि वह लोग अमेरिका या दुबई में फिल्माना चाहते हैं।

प्रियंका चोपड़ा के साथ अल्बम ‘इग्जॉटिक’ में काम कर चुके पिटबुल को साथ यह हरियाणवी गायक पिछले कुछ महीनों से संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा, “हम उनसे नौ अप्रैल से संपर्क में हैं। एक करोड़ रुपये की लागत और 550 विदेशी मॉडलों को लेकर बने मेरे गाने ‘पार्टी बाइ फाजिलपुरिया’ को देखने के बाद नीदरलैंड की एक इंवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने अंतराष्ट्रीय कलाकारों की सूची के साथ हमें इस सहयोग का प्रस्ताव दिया है।”

उन्होंने कहा कि ट्यागा, क्रिस ब्राउन, जस्टिन बीबर और लिल वेन जैसे गायकों के बजाय काम करने में सहजता को धयान में रखते हुए पिटबुल को चुना।

फाजिलपुरिया साल 2017 में व्यस्त रहने वाले हैं। उनके पिटारे में पिटबुल के साथ गाने के अलावा अंतराष्ट्रीय व बॉलीवुड से संबंधित परियोजनाएं भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493