पिट, जोली के बीच अस्थायी समझौता!

लंदन, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली और अभिनेता ब्रैड पिट बच्चों के संरक्षण को लेकर एक अस्थायी समझौते पर सहमत हो गए हैं। इससे अभिनेता अपने छह बच्चों से मिल सकेंगे।

समाचार पत्र ‘टेलीग्राफ’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह समझौता तीन सप्ताह के लिए है। पहली बार जब पिट बच्चों से मिलेंगे तो निगरानी के लिए उनके साथ थेरेपिस्ट होंगे, लेकिन बाद में ऐसा नहीं होगा।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों कलाकार व्यक्तिगत परामर्श लेने के लिए सहमत हो गए हैं।

जोली ने 19 सितंबर को पिट से तलाक लेने के लिए अर्जी दी थी और बच्चों के संरक्षण की मांग की थी।

अस्थायी समझौता अदालत में नहीं दायर किया गया है।

पिट परिवारिक स्थिति का हवाला देते हुए टेरेंस मैलिक की नए वृत्तचित्र ‘वॉयेज ऑफ टाइम : द आईमैक्स एक्सपीरियंस’ के प्रीमियर में शामिल नहीं हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493