पिता चाहते थे संगीत सीखूं : मेयांग चैंग

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। गायक मेयांग चैंग जल्द ही डिस्कवरी चैनल के ‘इंडियास बेस्ट जॉब्स’ श्रृंखला में नजर आएंगे। दंत चिकित्सक का प्रशिक्षण ले चुके चैंग का कहना है कि उनके पिता हमेशा से चाहते थे कि वह संगीत सीखें।

चैंग ने मुंबई से आईएएनएस को बताया, “संगीत सीखना मेरे पिताजी के कॉलेज का सपना था। वह इसे एक शौक के रूप में करना चाहते थे लेकिन जब उन्हें अहसास हुआ कि मैं इस दुनिया में जाना चाहता हूं तो उन्होंने मुझे जो मैं चाहता हूं वह करने की आजादी दे दी।”

अपने शो के बारे में चैंग ने कहा, “इंडियास बेस्ट जॉब्स आपके अंदर संतुष्टि की व्यापाक समझ भरता है। कई बार जब हम कुछ शुरू करते हैं, तो हम विकल्पों के बारे में नहीं जानते हैं और यह शो लोगों की मानसिकता को बदलने का इरादा रखता है।”

इस शो में 13 सामान्य व्यक्ति शामिल होंगे, जिन्होंने अपने अंदर की आवाज को सुना और अपने जुनून को अपने पेशे में बदल दिया।

चैंग ने अपने सपने के लिए दंत चिकित्सा को छोड़ा, इस पर चैंग ने कहा, “मैं अपने सपने को अपने पेशे के साथ पूरा करना चाहता था। दंत चिकित्सा के अलावा मैं समय मिलने पर गाना चाहता था। जब मुझे एहसास हुआ कि अब मैं दोनों काम साथ नहीं कर सकता तो मैंने दंत चिकित्सा पेशे को छोड़ दिया। हालांकि अगर मैं दोनों काम साथ कर सकता तो अच्छा होता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493