पिता बनने की जल्दबाजी नहीं : केविन स्पेसी

लंदन, 8 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता केविन स्पेसी (55) वैसे तो पिता बनना चाहते हैं, लेकिन उनको लगता है कि यह उम्र का सही पड़ाव नहीं है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार कविन से जब पूछा गया कि क्या वह बच्चों से ज्यादा अपने करियर को महत्व देते हैं, तो उनका जबाव था, “मैं पिता बनना चाहता हूं, लेकिन जल्दबाजी नहीं है।”

केविन 2014 से लंदन के वर्ल्ड विक थियेटर के कलात्मक निदेशक का पद संभााल रहे हैं। उन्होंने समाचार पत्र ‘द टाइम्स’ को बताया, “मुझे लंदन और थियेटर दोनों बहुत पसंद हैं। मुझे यहां समय बिताना अच्छा लगता है। मुझे यह शहर बेहद पसंद है और इसके बारे में कोई भी नकारात्मक बात मैं नहीं कह सकता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493