लॉस एंजेलिस, 29 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार जॉर्ज क्लूनी जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनका कहना है कि वह बच्चे के आने से पहले ही खुश हैं।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के साथ एक साक्षाकार में उन्होंने अपनी पत्नी अमाल क्लूनी और अपने होने वाले बच्चों के बारे में बात की।
उन्होंने कहा, “आप विश्वास कर सकते हैं? हां, मैं पहले से ज्यादा खुश हूं।”
उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता था कि हमारे पास बच्चे होंगे। मैं खुश हूं कि मैंने शादी की और अब अगले पड़ाव पर हूं।”
यह पूछे जाने पर कि क्या वह बच्चे को संभालने या उनके डायपर बदलने का अभ्यास कर रहे हैं? इस पर जॉर्ज ने कहा, “एक मिनट के लिए रुको। मैंने ‘ईआर’ पर बाल रोग विशेषज्ञ की भूमिका निभाई।”
उन्होंने कहा, “इसलिए मुझे पता है कि अतिरिक्त बच्चों को कैसे संभालना है। अगर कोई ऐसी जरूरत आती है तो मैं वहां हूं।”
dharmpath.com dharmpath