लॉस एंजेलिस, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी गायक निक जोनस का कहना है कि वह भविष्य में पिता बनना पसंद करेंगे। उन्होंने हाल ही में अपने पिता केविन जोनस सीनियर के कैंसर मुक्त होने का खुलासा किया था।
वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, निक ने आईहार्ट रेडियो के कार्यक्रम ‘जलेबल डिफायर्स विद जीको कोकोनट वाटर’ में दिए साक्षात्कार में अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में बात की।
निक ने कहा, “मेरे पिता को कोलन कैंसर का सामना करना पड़ा और अब वह कैंसर मुक्त हैं। सबकुछ ठीक है। जब वह अपना ट्यूमर निकलवाने जा रहे थे, उस समय उनके साथ होना मेरे लिए काफी मायने रखता था।”
केविन को मार्च में कोलन कैंसर होने का पता चला था।
निक ने एक दिन अपने पिता बनने की इच्छा के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई केविन (जूनियर) ने उन्हें अपना परिवार बनाने के लिए प्रेरित किया है।
निक (24) ने कहा, “बिल्कुल मैं पिता बनना चाहता हूं। मेरी दो प्यारी भतीजियां हैं, उनमें से एक का मैं गाडॅफादर हूं..मुझे लगता है कि फिलहाल यह मेरे लिए नहीं है, लेकिन निकट भविष्य में मैं पिता बनना पसंद करूंगा।”
dharmpath.com dharmpath