पिपा मिडलटन की हुई सगाई

लंदन, 21 जुलाई (आईएएनएस)। डचेस ऑफ कैंब्रिज की बहन पिपा मिडलटन ने अपने प्रेमी जेम्स मैथ्यूज से सगाई कर ली है।

वेबसाइट ‘हैलोमैगजिन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह खबर जोड़े के डेटिंग शुरू करने के बाद एक साल से भी कम समय में आई है। खबरों के मुताबिक, जेम्स ने पिछले साप्ताहांत लेक डिस्ट्रिक्ट में एक रोमांटिक ब्रेक के दौरान मिडलटन के समक्ष यह प्रस्ताव रखा।

इस सगाई से पिपा और उनका परिवार बेहद खुश और उत्साहित हैं।

बताया जा रहा है कि इस खबर से पिपा की बहन और उनके पति प्रिंस विलियम जितने उत्साहित हैं, उतने ही भावी दुल्हन के माता-पिता कैरोल और माइकल मिडलटन।

जोड़े के एक दोस्त ने खुलासा करते हुए कहा, “जेम्स एक परंपरावादी हैं और चीजों को अच्छी तरह करना चाहते थे। इसका अर्थ यह है कि वह अपने भावी श्वसुर की रजामंदी लेना चाहते थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493