पियाजियो ने माल ढुलाई के लिए ‘पोर्टर 700’ लांच किया

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दोपहिया वाहनों के क्षेत्र में यूरोप की अग्रणी कंपनी, छोटे वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली भारत की प्रमुख कंपनी और इटली के पियाजियो समूह की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (पीवीपीएल) ने वाणिज्यिक वाहन ‘पोर्टर 700’ लांच किया है।

कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि ‘पोर्टर 700’ के जरिए कंपनी का 4 पहिया कार्गो बाजार में अंतिम छोर तक माल परिवहन के क्षेत्र में अपना विस्तार करने का लक्ष्य है। ‘पोर्टर 700’ वाणिज्यिक वाहन उद्योग में पियाजियो की मौजूदगी को और मजबूत करेगा।

पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष रवि चोपड़ा ने कहा, “लास्ट माइल ट्रांसपोर्टेशन मार्केट में पियाजियो तकनीकी समाधान प्रदान करना जारी रखेगा और इस श्रेणी को और मजबूत करने पर ध्यान देगा, ताकि अंतिम छोर तक माल ढुलाई के काम को और आसान बनाया जा सके। साथ ही, तिपहिया और चौपहिया वाहन भी साथ-साथ चलते रहेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493