लॉस एंजेलिस, 11 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता जेरेमी पिवेन ने उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को गलत बताते हुए इसे मनगढ़ंत करार दिया।
वेबसाइट ‘डेडऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, पिवेन ने ट्विटर पोस्ट के माध्यम से सभी आरोपों का खंडन किया।
पिवेन ने गुरुवार को ट्वीट किया, “महिलाओं को प्रेरित करने वाली अफवाहें जो चल रही हैं, मैं कर सकता हूं, चूंकि इंसान होने के नाते मैं इस तरह के मामलों में पीड़िताओं के लिए करुणा महसूस करता हूं, लेकिन मेरे खिलाफ झूठे आरोपों की गलत व्याख्या से उलझन में हूं। आशा है कि कहानियां सुनकर निराशा नहीं होनी चाहिए।”
पिवेन पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन अधिकारी टिफनी बेकन स्कॉर्बी ने बताया था कि पिवेन ने वर्ष 2003 में न्यूयॉर्क के ट्रम्प इंटरनेशनल होटल एंड टॉवर में उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया था।
dharmpath.com dharmpath