पिस्टोरियस जेल से रिहा, घर में नजरबंद रहेंगे

प्रिटोरिया, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकैम्प की हत्या के मामले में जेल में बंद दक्षिण अफ्रीका के पैरालम्पिक एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को मंगलवार को रिहा कर दिया गया लेकिन वह अपने ही घर में नजरबंद रहेंगे।

साल 2013 में अपनी प्रेमिका की हत्या करने वाले पिस्टोरियस को लगभग एक साल जेल में बिताने के बाद रिहा किया गया है।

डिपार्टमेंट ऑफ करेक्शनल सर्विसेज की प्रवक्ता मानेलिसी वोलेला ने पिस्टोरियस की रिहाई की पुष्टि की। समाचार पत्र द इंडिपेंडेंट के मुताबिक पिस्टोरियस को सोमवार रात रिहा किया गया।

नजरबंदी के दौरान पिस्टोरियस पर किसी प्रकार का यांत्रिक टैग नहीं लगाया जाएगा लेकिन उनकी गतिविधियों की सीमित कर दिया गया है।

पिस्टोरियस की पेरोल की शर्तो में उनका बंदूक नहीं रखना और लगातार मनोचिकित्सा जारी रखना शामिल है। इसके अलावा विक्लांग एथलीट पिस्टोरियस को कुछ समय तक सामुदायिक सेवा भी करनी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493