पीएनबी का मुनाफा 11 फीसदी बढ़कर 230 करोड़ रुपये

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मुनाफे में 11.06 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है और यह 230.11 करोड़ रुपये रहा है।

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में बैंक ने 207.8 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय में साल-दर-साल आधार पर 8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 15,257.50 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में यह 14,123.98 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493