पीएनबी को फंसे कर्जो के कारण 4,532 करोड़ रुपये का घाटा

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की सितंबर में खत्म हुई दूसरी तिमाही में सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को 4,532.35 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की सितंबर में खत्म हुई दूसरी तिमाही में सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को 4,532.35 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और बताया कि घाटे का प्रमुख कारण फंसे हुए कर्जे (एनपीए) का प्रावधान (भरपाई करना) करना है।

शेयर बाजारों में नियामकीय फाइलिंग में पीएनबी ने कहा कि पिछली तिमाही में बैंक का घाटा 940 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक को 560 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

बैंक ने कहा कि प्रावधान और आकस्मिकता के मद में पिछली तिमाही में 9,758 करोड़ रुपये का प्रावधान किया, जबकि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक ने 5,758 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था और पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 2,440 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।

बैंक ने बताया कि फंसे हुए कर्जो (एनपीए) के लिए बैंक ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 7,733 करोड़ रुपये, पहली तिमाही में 4,982 करोड़ रुपये तथा पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 2,964 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।

पीएनबी का सकल एनपीए जुलाई-सितंबर की अवधि में 17.16 फीसदी बढ़ा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इसमें 13.31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493