पीएनबी घोटाले की रकम में वृद्धि की आशंका से गिरे शेयर बाजार

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए घोटाले की रकम में और वृद्धि की आशंका के कारण मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए घोटाले की रकम में और वृद्धि की आशंका के कारण मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण बाजार में तेजी आ रही थी, लेकिन पीएनबी घोटाले की रकम में वृद्धि के खुलासे से निवेशकों की भावनाएं प्रभावित हुई और बाजार में गिरावट आई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 112.81 अंकों की तेजी के साथ 34,558.56 पर खुला और 99.36 अंकों या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 34,346.39 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,610.79 के ऊपरी और 34314.87 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 32.6 अंकों की तेजी के साथ 10,615.20 पर खुला और 28.30 अंकों या 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 10,554.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,631.65 के ऊपरी और 10,537.25 के निचले स्तर को छुआ।

ट्रेडबुल्स के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव देसाई ने आईएएनएस को बताया, “सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण प्रमुख सूचकांक तेजी के साथ खुले, लेकिन पीएनबी घोटाले में 1,300 करोड़ रुपये की नए रकम के खुलासे के बाद से इसमें गिरावट दर्ज की गई। अब तक पीएनबी में 11,400 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश हुआ था, लेकिन अब यह रकम बढ़कर 12,700 करोड़ रुपये हो गई है।”

एचडीएफसी के प्रमुख (खुदरा विश्लेषण) दीपक जासानी ने आईएएनएस को बताया, “कमजोर एशियाई शेयर बाजारों के कारण गिरावट आई, जिसमें पीएनबी घोटाले में नई रकम के खुलासे के बाद और तेजी आई।”

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। भारती एयरटेल (2.07 फीसदी), डॉ. रेड्डी (1.82 फीसदी), एनटीपीसी (1.53 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.34 फीसदी) और रिलायंस (1.81 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे – एक्सिस बैंक (2.68 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (2.53 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.25 फीसदी), सन फार्मा (2.02 फीसदी) और ओएनजीसी (1.23 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 83.82 अंकों की गिरावट के साथ 16,601.05 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 63.99 अंकों की गिरावट के साथ 18,090.13 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 8 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (0.97 फीसदी), ऊर्जा (0.52 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.31 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.26 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.26 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे – रियल्टी (2.03 फीसदी), बैंकिंग (1.43 फीसदी), वित्त (1.15 फीसदी), धातु (0.79 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.59 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 994 शेयरों में तेजी और 1,752 में गिरावट रही, जबकि 135 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493