पीएनबी ने 5367 करोड़ रुपये घाटा दर्ज किया

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बुधवार को मार्च 2016 में समाप्त गत वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 5,367.14 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया। जबकि एक साल पहले समान अवधि में बैंक को 306.56 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

बैंक ने शेयर बाजार में दाखिल की गई नियामकीय सूचना में कहा, “बैंक ने 31 मार्च 2016 को समाप्त तिमाही में 5,367.14 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है, जो 31 मार्च 2015 को समाप्त तिमाही में 306.56 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ था।”

बैंक ने कहा कि इस दौरान उसकी कुल आय घटकर 13,276.19 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 13,455.65 करोड़ रुपये थी।

2015-16 के पूरे वित्त वर्ष के लिए बैंक ने 3,974.39 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है, जो एक साल पहले 3,061.58 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ था।

पूरे वित्त वर्ष के लिए बैंक की कुल आय बढ़कर 54,301.37 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो एक साल पहले 52,206.09 करोड़ रुपये थी।

बैंक के शेयर बंबई स्टॉक एक्सचेंज में 3.25 फीसदी तेजी के साथ 76.20 रुपये पर बंद हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493