पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप-सीजन 3 का शुभारंभ (फोटो सहित)

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों में से एक पीएनबी मेटलाइफ और सारा फाउंडेशन (खेलों को बढ़ावा देने वाली संगठन) ने सोमवार को थ्यागराज स्टेडियम में अपने सबसे बड़े राष्ट्रीय बैडमिंटन पहल- जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप (जेबीसी)-2017 के तीसरे संस्करण की शुरूआत की।

यह पहल सुविधाहीन खेल प्रतिभाओं सहित स्कूली बच्चों के लिए बुनियादी स्तर पर बैडमिंटन का एक सबसे बड़ा राष्ट्रीय खुला मंच है। अपने पहले और दूसरे संस्करण की अपार सफलता के बाद अब तीसरे सीजन का शुभारंभ किया गया है।

पूर्व के दो सीजनों में 8000 से अधिक युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने कोर्ट में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। टूर्नामेंट का तीसरा सीजन अधिक रोमांचक और एक्शन से भरपूर शानदार बैडमिंटन का वादा करता है।

दिल्ली में टूर्नामेंट के ओपनिंग लेग के लिए सुविधाविहीन बच्चों सहित 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।

इसके उद्घाटन समारोह में अर्जुन पुरस्कार विजेता, राष्ट्रमंडल खेलों के विजेता और एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी दिनेश खन्ना ने मुख्य अतिथि के रूप में शोभा बढ़ाई।

जेबीसी 3 में देश भर के 8 शहरों-नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरू, हैदराबाद, चंडीगढ़, इंदौर, लखनऊ और गुवाहाटी में मैच आयोजित होंगे। ये मैच लड़के एवं लड़कियों दोनों के लिए 5 श्रेणियों: अंडर-9, 11, 13, 15 व 17 के तहत खेले जायेंगे।

प्रत्येक सिटी टूर्नामेंट से हर श्रेणी में शीर्ष 4 बच्चे नई दिल्ली में नेशनल फिनाले में मुकाबला करेंगे, जहां उन्हें नेशनल टाइटल जीतने का मौका मिलेगा।

इस नेक पहल को पीएनबी मेटलाइफ द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। सारा फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य देश भर में बुनियादी स्तर के खेल को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर पीएनबी मेटलाइफ के सीईओ आशीष श्रीवास्तव ने कहा, “सारा फाउंडेशन और क्राइ के साथ पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप सीजन 3 की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है। जेबीसी के पिछले 2 सीजन में हम 8000 से अधिक बच्चों तक पहुंच बनाने में सक्षम हुए हैं। हम तीसरे सीजन को अधिक बड़ा और बेहतर बनाने के लिये तत्पर हैं।”

नई दिल्ली के बाद जेबीसी 3 चंडीगढ़, इंदौर, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद, गुवाहाटी और लखनऊ का रूख करेगी। इसके बाद जून/जुलाई 2017 में दिल्ली-एनसीआर में नेशनल फिनाले का आयोजन किया जायेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493