लंदन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। लिसेस्टर सिटी के फारवर्ड रियाद माहरेज को इस साल का प्रोफेशनल फुटबालर्स एसोसिएशन (पीएफए) प्लेअर ऑफ द इअर चुना गया है।
माहरेज को इंग्लिश प्रीमियर लीग के 34 मुकाबलों में 17 गोल करने और 11 गोल करने में अपने साथियों की मदद करने के लिए सम्मानित किया गया है।
टॉटेनहम हॉट्सपर के मिडफील्डर डेले अली (20) को पीएफे यंग प्लेअर ऑफ द इअर चुना गया है जबकि मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलने वाली फारवर्ड इजी क्रिस्टीयेनसन को वुमेन प्लेअर ऑफ द इअर के पुरस्कार से नवाजा गया है।
संडरलैंड के लिए खेलने वाली 20 साल की स्ट्राइकर बेथ मेड को यंग प्लेअर ऑफ द इअर पुरस्कार मिला है।
dharmpath.com dharmpath