लंदन, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी के इदेन हाजार्ड को प्रोफेशनल फुटबालर्स एसोसिएशन (पीएफए) प्लेअर ऑफ द इअर चुना गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 24 साल के हाजार्ड ने चेल्सी के लिए 33 प्रीमियर लीग मुकाबलों में 13 गोल किए और साथ ही साथ आठ गोल करने में अपने साथियों की मदद भी की।
टॉटेनहम हॉट्सपर को हैरी केन (21) को पीएफए यंग प्लेअर ऑफ द इअर चुना गया जबकि चेल्सी एएफसी की ही मिडफील्डर जी सो युन को वुमैन प्लेअर ऑफ द इअर चुना गया।
इंग्लैंड के पूर्व मिडफील्डर स्टीवन गेरार्ड और फ्रैंक लैम्पार्ड को पीएफए मेरिट अवार्ड से नवाजा गया।
dharmpath.com dharmpath