पीएफडीसी में पाकिस्तान के शिल्प, डिजाइन और फैशन का संगम

लाहौर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान फैशन डिजाइन काउंसिल (पीएफडीसी) सनसिल्क फैशन वीक 2015 में आधुनिकता के साथ पाकिस्तान की समृद्ध कला और शिल्प प्रौद्योगिकी की झलक पेश की गई।

लाहौर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान फैशन डिजाइन काउंसिल (पीएफडीसी) सनसिल्क फैशन वीक 2015 में आधुनिकता के साथ पाकिस्तान की समृद्ध कला और शिल्प प्रौद्योगिकी की झलक पेश की गई।

देश के पहले ‘डिजाइनर डिस्ट्रिक्ट’ के साथ डिजाइनरों ने बॉल्ड डिजाइनर के साथ देश की शिल्पकला, फैशन, टेक्सटाइल को पेश किया। चार दिन तक चले इस फैशन कार्यक्रम में आठ हाई-स्ट्रीट ब्रांड, 16 लग्जरी/प्रेट डिजाइनर, छह कपड़ा ब्रांड और चार उभरते डिजाइनरों ने अपने संग्रह पेश किए।

यह आयोजन प्रस्तुति के लिहाज से भी अद्भुत था, क्योंकि यहां तीन अलग डिजाइन स्वरूपों को समर्पित तीन अलग मंच बनाए गए थे। आयोजन के पहले दिन लग्जरी/प्रेट डिजाइनर, दूसरे और चौथे दिन हाई-स्ट्रीट ब्रांड और फिर लग्जरी शो रखे गए थे।

आयोजन के तीसरे दिन टेक्सटाइल घरानों के संग्रहों में पाकिस्तानी कपड़ा उद्योग और हाई-स्ट्रीट फैशन को दिखाया गया।

पीएफडीसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) साद अली ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हमारा उद्देश्य शो की संरचना में सुधार करना होता है। हाई-स्ट्रीट, टेक्सटाइल और मुख्यधारा/उभरते लग्जरी/प्रेट डिजाइनरों के साथ फैशन के लिए बेहतर मंच मुहैया कराने की होती है।

अली ने आईएएनएस को बताया, “पिछले कुछ सालों में हमने ऊपर बताई गई सभी श्रेणियों के लिए एक पूरी श्रृंखला पेश की है। इस साल हमने एक कदम आगे बढ़ाकर फैब्रिक और लग्जरी प्रेट में श्रृंखलाएं पेश की हैं।”

इस फैशन शो में शामिल डिजाइनरों में फहाद हुसैन, एचएसवाई, हुमा और अमीर अदनान, मिशा लखानी, निदा अजवर, नताशा कमाल, सैयदा अमीरास हसन रियाज, बीचट्री, शिरीन हसन और गुल अहमद है।

पारंपरिक परिधानों में भारी कढ़ाई के साथ सलवार, शरारा और घाघरा शामिल रहे। इसके साथ ही बोल्ड कट के परिदानों भी शामिल किया गया था। उदाहरण के लिए, ऑफ शोल्डर गाउन, छोटी पोशाके, क्रॉप टॉप और जांघ तक स्लिट परिधान।

इस तरह की बोल्ड परिधान पाकिस्तान में देखने पर हैरानी होती है। इस पर अली ने कहा, “हां, स्टूडियो 8 से हमारे पास खरीदार हैं। पीएफडीसी के प्रतिनिधि और अन्य भी इसमें शामिल हैं। हम यहां 20 डिजाइनरों को शामिल कर रहे हैं।”

अली ने बताया कि पाकिस्तान के डिजाइन के लिए भारत एक बड़ा बाजार है और पाकिस्तानी टीवी कार्यक्रमों की वजह से इस रुझान को बढ़ावा मिला है।

पीएसएफडब्लू 2015 के अंतिम दिन पीएफडीसी की अध्यक्ष सहीर सैगल ने कहा कि फैशन कारोबार को बढ़ाने के लिए डिजाइन डिस्ट्रिक्ट एक बड़ी भूमिका निभा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493