‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के लिए फिल्म निर्माता ने गाना गाया

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक बना रहे फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने फिल्म में एक रैप गाया है।

संदीप सिंह ने फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के लिए निर्माता, क्रिएटिव डायरेक्टर, गायक और कहानी लेखक की जिम्मेदारी संभाली है।

उन्होंने ‘नमो नमो’ गीत गाया है जिसे पार्टी जी ने रैप किया है।

सिंह ने एक बयान में कहा, “यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं इसे एक ‘पर्सनल टच’ देना चाहता था। जिस व्यक्ति की हम प्रशंसा करते हैं, उसके लिए एक रैप गीत गाने से बेहतर और क्या हो सकता था। यह बहुत मजेदार गीत है और उम्मीद है कि लोगों को पसंद आएगा।”

गाने के लेखक हितेश मोदक हैं।

ओमंग कुमार निर्देशित ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में मोदी के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है।

सुरेश ओबेरॉय और आनंद पंडित द्वारा निर्मित यह फिल्म पांच अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493