लाहौर, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के फैशन उद्योग को अधिक मशहूर करने के लिए पीएफडीसी सनसिल्क फैशन वीक (पीएसएफडब्लू) का आठवां संस्करण शनिवार से यहां शुरू हो रहा है। इस फैशन आयोजन में आठ हाई स्ट्रीट ब्रांड, 16 लग्जरी डिजाइनर, छह टेक्सटाइल ब्रांड और चार उभरते डिजाइनर देश में बदल रही फैशन शैली को पेश करेंगे।
लाहौर, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के फैशन उद्योग को अधिक मशहूर करने के लिए पीएफडीसी सनसिल्क फैशन वीक (पीएसएफडब्लू) का आठवां संस्करण शनिवार से यहां शुरू हो रहा है। इस फैशन आयोजन में आठ हाई स्ट्रीट ब्रांड, 16 लग्जरी डिजाइनर, छह टेक्सटाइल ब्रांड और चार उभरते डिजाइनर देश में बदल रही फैशन शैली को पेश करेंगे।
चार दिवसीय फैशन समारोह में पीएसएफडब्लू के तहत ही चार विभिन्न श्रेणियों को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन के पहले दिन लग्जरी डिजाइनरों की कारीगरी प्रदर्शित की जाएगी, जबकि दूसरा और चौथा दिन हाई-स्ट्रीट ब्रांड के शो के साथ शुरू होगा। इसके बाद देर शाम लग्जरी शो आयोजित होंगे।
फैशन आयोजन के तीसरे दिन कपड़ा उद्योग घरानों के डिजाइनर कपड़े पेश किए जाएंगे।
देश में फैशन आयोजनों की संस्था पाकिस्तान फैशन डिजाइन परिषद (पीएफडीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) साद अली ने कहा कि वह इस संस्करण के साथ पाकिस्तान में समग्र फैशन उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को लेकर उत्साहित हैं।”
उन्होंने आईएएनएस को बताया, “इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी ब्रांड पाकिस्तानी हैं। हम तीन विभिन्न फैशन क्षेणियों : हाई स्ट्रीट ब्रांड, टेक्सटाइल और मुख्य व उभरते लग्जरी डिजाइनरों सहित पीएसएफडब्लू के दायरे में ही विभिन्न मंच मुहैया करा रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “हमारा लक्ष्य पाकिस्तान में फैशन कारोबार को बढ़ावा देना है, जिसके लिए हमने इन तीन विभिन्न श्रेणियों को शामिल किया है, जो बिक्री के लिए भी पेश हैं।”
अली के मुताबिक, “इस साल हमारे पास एक पूरी कार्यक्रम सूची है, जिसके जरिए यह पता चलेगा कि कौन-से डिजाइनर किस समय और कहां उपलब्ध होंगे। ये सभी प्रेस और मीडियाकर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगे।”
शो के संदर्भ में बात करें तो फहाद हुसैन, एचएसवाई, हुमा और आमिर अदनान, मिशा लखानी, म्यूज, निकी नीना, नीदा अजवर अटेलियर, उमर फारुख, सायरा शकीरा, सना सफीनाज, सानिया मसकतिया, हीना बट्ट, जारा शाहजहां और जोनिया अनवर जैसे डिजाइनर अपने लग्जरी संग्रह पेश करेंगे।
पीएफडीसी नताशा कमाल और सईदा अमीरा जैसा डिजाइनरों के लिए एकल रैंप प्रस्तुति भी पेश करेगा, जिसमें उनके लग्जरी संग्रह शामिल होंगे। इन परिधान संग्रहों को विशेष रूप से युवाओं के लिए तैयार किया गया है।
हाई स्ट्रीय फैशन शो में हसन रियाज, बीच ट्री, शिनयेर, एरम खान, जनरेशन, हाउश ऑफ अर्सलान इकबाल, राया गिलानी और शिरीन हसन अपने संग्रह पेश करेंगे, जिनमें समकालीन किफायती कपड़ों की श्रृंखला पेश की जाएगी। टेक्सटाइल शो के दिन अलकाराम स्टूडियो, गुल अहमद, हारमनी, हाउस ऑफ इत्तेहाद, शुबिनक और वर्दा प्रिंट के शो पेश होंगे।
पीएफडीसी की अध्यक्ष शहयार सैगल ने कहा कि यह पूरा कार्यक्रम फैशन कारोबार और व्यापार को लाभ पहुंचाने के लिए है।
dharmpath.com dharmpath