पीएसजी अध्यक्ष भ्रष्टाचार के घेरे में

पेरिस, 23 मई (आईएएनएस)। फ्रेंच लीग-1 के विजेता क्लब पेरिस सेंट जर्मन के अध्यक्ष नासीर अल खैलेफी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में जांच बैठाई गई है।

समाचार एजेंसी एफे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कतर के इस व्यवसायी को भ्रष्टाचार के मामले में जांच का सामना करना पड़ सकता है।

फ्रांस के अखबार ले पेरिसियन ने लिखा है कि खैलेफी ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की मेजबानी के लिए अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष को 35 करोड़ डालर की रिश्वत दी थी।

यह टूर्नामेंट हालांकि लंदन में आयोजित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493