पीएसजी की अंडर-19 टीम के कोच बने मोट्टा

पेरिस, 19 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के पूर्व मिडफील्डर थियागो मोट्टा को पेरिस सेंट जर्मेन की अंडर-19 टीम के कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 35 वर्षीय मोट्टा ने एक खिलाड़ी के तौर पर सफल करियर देखा है।

एक खिलाड़ी के तौर पर 2012 से लेकर 2018 तक अपने करियर में मोट्टा ने 27 ट्रॉफियां जीती हैं। इसमें उन्होंने 18 ट्रॉफियां पीएसजी क्लब के साथ जीती हैं।

इटली के लिए 30 मैच खेल चुके मोट्टा ने बुधवार को ही अंडर-19 टीम के कोच पद का कार्यभार संभाल लिया था।

पेरिस क्लब के लिए अपने करियर में मोट्टा ने 231 मैच खेले और 12 गोल स्कोर किए। इसके अलावा, उन्होंने 18 गोल दागने में भी मदद की।

पीएसजी ने एक बयान में कहा, “क्लब मोट्टा को एक कोच के तौर पर सफल करियर की शुभकामनाएं देता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493