पीएसजी की नजरें गोनकालो पर

पेरिस, 1 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के अग्रणी फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के कोच उनाई इमेरी की नजर पुर्तगाल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और पुर्तगाली क्लब बेनफिका के गोनकालो गुएडेस पर है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, कूप डे ला लीग में मंगलवार को बोर्डयूक्स क्लब के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में एमेरी ने कहा कि गोनकालो एक अच्छे खिलाड़ी हैं।

2015 में बेनफिका में शामिल हुए 20 वर्षीय गोनकालो यूईएफए चैम्पियंस लीग में अग्रणी स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबकी नजरों में आए।

कई लोगों का कहना है कि गोनकालो के खेल का अंदाज बेनफिका के पूर्व अर्जेटीनियाई खिलाड़ी एंजेल डी मारिया की तरह है।

इस साल शीतकालीन स्थानांतरण सत्र के दौरान गोनकालो के साथ करार संभव होता है, तो पुर्तगाल के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी फ्रांसीसी क्लब के साथ चैम्पियंस लीग में नहीं होंगे, क्योंकि वह बेनफिका के साथ इस सत्र में इस लीग में खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493