पीएसजी के कोच ब्लांक ने बढ़ाया अनुबंध

पेरिस, 11 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांसीसी फुटबाल क्लब पेरिस सैंट जर्मेन (पीएसजी) के कोच लोरेंट ब्लांक ने क्लब के साथ अपना अनुबंध जून, 2018 तक के लिए बढ़ा लिया। क्लब ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फीफा विश्व कप-1998 विजेता टीम का हिस्सा रहे ब्लांक 2013 में पीएसजी के कोच बने। ब्लांक को तब कार्लो एंसेलोट्टी की जगह कोच बनाया गया था।।

ब्लांक ने एक बयान में कहा, “मैं यहां काफी खुश हूं, मेरे सहयोगी भी यहां काफी खुश हैं। अपने सहयोगियों के बिना कोच कुछ भी नहीं है।”

क्लब के अध्यक्ष नासिर-अल-खेलेफी ने कहा, “मैं ब्लांक के अनुबंध बढ़ाने से काफी खुश हूं। यह हमारे लिए काफी अहम है कि उन्होंने पीएसजी के साथ अपना सफर जारी रखने का फैसला किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493