पेरिस, 23 मई (आईएएनएस)। नापोली स्ट्राइकर गोजालो हिगुएन वर्तमान में फ्रांस के दिग्गज क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के लक्ष्य पर हैं।
दैनिक समाचार पत्र ‘ले पेरिसिएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, स्वीडन के स्टार खिलाड़ी ज्लातान इब्राहिमोविक जर्मेन से जा रहे हैं और इसलिए उनके कारण खाली हुए स्थान की भरपाई हेतु क्लब अर्जेटीनियाई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को आगामी फुटबाल सत्र के लिए शामिल करना चाहता है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फ्रांस के दैनिक समाचार पत्र में यह भी जानकारी दी गई कि पीएसजी के सहायक खेल निदेशक ओलिविएर लेतांग पहले से ही हिगुएन के साथ चर्चा में हैं।
ऐसा लग रहा है कि सेरी-ए लीग के सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी पीएसजी की योजनाओं के मुताबिक ही काम कर रहे हैं।
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि जर्मेन क्लब ने पहली बार हिगुएन में रुचि दिखाई है। इससे पहले भी 2012 में उनके साथ करार करने की कोशिश की गई थी, लेकिन खिलाड़ी के क्लब रियल मेड्रिड ने इस प्रस्ताव नकार दिया।
dharmpath.com dharmpath