पीएसजी, नापोली की नजर ब्राजीलियाई डिफेंडर रोड्रिगो पर

रियो डी जनेरियो, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय सेंटर-बैक रोड्रिगो काइयो अगले साल जनवरी में दूसरे क्लब की ओर रुख कर सकते हैं।

पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) और नापोली की नजर साओ पाउलो के खिलाड़ी रोड्रिगो पर है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, समाचार पोर्टल ‘साम्बाफुट’ से मिली जानकारी में यह सामने आया है कि जर्मेन और इटली क्लब ने 23 वर्षीय खिलाड़ी के साथ करार के लिए पाउलो क्लब के सामने 1.3 करोड़ यूरो का प्रस्ताव रखा है।

रोड्रिगो का नाम पहले भी सेविला और हैम्बर्ग जैसे क्लबों से जोड़ा जा चुका है।

इसके अलावा रोड्रिगो की वालेंसिया जाने की खबर भी काफी फैली थी, लेकिन ऐसा बताया गया था कि उनके दो मेडिकल टेस्ट असफल हुए थे।

ब्राजील के साथ जून में उन्होंने अपने करियर का पहला मुकाबला खेला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493