पीएसजी ने अउरियर से करार किया

पेरिस, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांसीसी फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लोन पर आधारित करार के तहत अपने साथ जुड़े डिफेंडर सर्गेई अउरियर के साथ पूर्णकालिक करार कर लिया है।

क्लब ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। क्लब ने आइवरी कोस्ट के लिए खेलने वाले अउरियर के साथ चार साल का करार किया है। अब अउरियर जून 2019 तक क्लब को अपनी सेवाएं देंगे।

अउरियर ने सभी प्रतियोगिताओं में कुल 14 मैच पीएसजी के लिए खेले हैं। वह 12 बार शीर्ष स्तरीय लीग में खेल चुके हैं। अउरियर ने बीते साल जुलाई में चीन से फ्रांस का रुख किया था।

पीएसजी के प्रमुख नासेर अल खलीफी ने कहा है कि वह अउरियर के साथ करार को लेकर खुश हैं क्योकि वह एक युवा और ऊर्जावान खिलाड़ी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493