पेरिस, 10 जून (आईएएनएस)। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसी) क्लब ने अपने फुटबाल निदेशक पैट्रिक क्लुइवट को बर्खास्त कर दिया है और उनका करार भी समाप्त कर दिया गया है।
पुर्तगाल के एंतेरो हेनरीक को क्लब के खेल निदेशक के तौर पर दो जून को नियुक्त किया गया था, जिसके बाद क्लुइवर्ट को उनके पद से हटा दिया गया।
क्लब ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, “आपसी समझौते से पेरिस सेंट जर्मेन और क्लुइवर्ट ने करार को समाप्त करने का फैसला किया है। यह नौ जून से लागू हुआ है।”
क्लुइवर्ट को पिछले साल 14 जून को पेरिस सेंट जर्मेन क्लब के फुटबाल निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। 2016-2017 सीजन में जर्मेन क्लब ने फ्रेंच लीग कप और फ्रेंच कप खिता जीता था। हालांकि, वह मोनाको क्लब से अपना लीग खिताब नहीं बचा सका।
इसके अलावा, पेरिस सेंट जर्मेन क्लब बार्सिलोना से मिली करारी हार के बाद यूईएफए चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर से भी बाहर हो गया।
पीएसजी ने एक बयान में कहा कि क्लब क्लुइवर्ट की ओर से दी गई सेवाओं के लिए उनका शुक्रगुजार है।
dharmpath.com dharmpath