पीएसजी ने रिकॉर्ड 11वीं बार जीता फ्रेंच कप

पेरिस, 28 मई (आईएएनएस)। अच्छी किस्मत के कारण पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) क्लब ने रिकॉर्ड 11वीं बार फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट को जीता है।

जर्मेन क्लब ने टूर्नामेंट के 100वें संस्करण में शनिवार रात खेले गए फाइनल मैच में एंजर्स क्लब को 1-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्टेड दे फ्रांस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जर्मेन क्लब को उसके प्रदर्शन के कारण नहीं, बल्कि अच्छी किस्मत के कारण यह खिताबी जीत मिली।

निर्धारित 90 मिनटों तक दोनों टीमों की ओर से काफी जद्दोजहद के बाद भी कोई गोल नहीं किया गया।

मैच के अतिरिक्त समय में एवेंजर्स के खिलाड़ी इसा सिस्खो की ओर से की गई गलती जर्मेन की जीत बन गई।

सिस्खो ने 91वें मिनट में अपने ही क्लब एवेंजर्स के नेट में गोल दागने की गलती की और इस कारण यह गोल जर्मेन के खाते में चला गया, जिसके कारण क्लब ने 1-0 से जीत हासिल की।

इस मैच की शुरुआत से पहले दोनों क्लबों और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने मैनचेस्टर एरीना में सोमवार रात हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन भी रखा।

इस सीजन में जर्मेन क्लब ने फ्रेंच ओपन के अलावा फ्रेंच लीग कप का खिताब भी जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493