पीएसजी ने लगातार चौथी बार जीता फ्रेंच लीग कप

लियोन (फ्रांस), 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने फ्रेंच लीग कप खिताब लगातार चौथी बार हासिल किया है।

पीएसजी ने शनिवार को एएस मोनाको पर 4-1 की जीत के साथ अपने खिताबी सफर को आगे बढ़ाया। इस जीत में पीएसजी के लिए एडिसन कावानी, एंजेल मारिया और जूलियन ड्राक्सलर ने गोल किए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक फ्रेंच लीग कप की शुरुआत 1995 में हुई थी। यह पहला मौका है, जब लीग का फाइनल पेरिस रीजन से बाहर आयोजित हुआ है।

वैसे पीएसजी ने सात बार यह खिताब अपने नाम किया है। यह क्लब अब लीग-1 और फ्रेंच कप खिताब पर भी नजर लगाए हुए है और इसका लक्ष्य इस साल खिताबी हैट्रिक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493