इंडहोवेन, 8 अगस्त (आईएएनएस)। नीदरलैंड के फुटबाल क्लब पीएसवी ने आस्ट्रेलिया के डिफेंडर ट्रेंट सेंसबरी के साल तीन साल का करार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 26 वर्षीय सेंसबरी को पीएसवी ने मंगलवार को चीन के क्लब जिआंगसु सुनिंग से फ्री ट्रांसफर पर अपनी टीम में शामिल किया। वह दो वर्ष बाद नीदरलैंड वापसी कर रहे हैं। उन्होंने 2014 से 2016 के बीच पीईसी ज्वॉले के लिए 27 मैच खेले थे।
सेंसबरी रूस में हुए 2018 फीफा विश्व कप में भी आस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा थे। वह अपने देश के लिए कुल 38 मैच खेल चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath