एथेंस, 13 मई (आईएएनएस)। पीओएके थेसालोनिकी ने एईके एथेंस को 2-0 से मात देकर ग्रीक कप फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यहां एथेंस ओलम्पिक स्पोर्ट्स सेंटर में शनिवार को हुए इस मुकाबले में पीओएके के लिए कप्तान एडेलिनो विइरीन्हा ने 65वें और डिमीट्रियस पेल्कास ने 92वें मिनट में गोल दागे।
विजेता टीम के पास 23वें मिनट में ही गोल करने का शानदार मौका था लेकिन एईके के गोलकीपर वासिलीस बार्कस ने शानदार बचाव कर इसे विफल कर दिया।
पीओएके लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। उसने पिछली बार भी एईके एथेंस को ही हराकर खिताब जीता था।
dharmpath.com dharmpath