‘पीके’ की टीम मनाएगी कामयाबी का जश्न

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘पीके’ की देश और विदेशों में जबरदस्त कामयाबी का जश्न मनाने के लिए फिल्म की टीम बुधवार को पार्टी आयोजित कर रही है।

‘पीके’ ने दुनियाभर में प्रदर्शन से 620 करोड़ रुपये की कमाई की है। माना जा रहा है कि यह किसी बॉलीवुड फिल्म की सर्वाधिक कमाई है।

फिल्म ने भारत में 340 करोड़ रुपये की कमाई की और विदेशों में अब तक 280 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं कमाई का यह आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी विधु विनोद चोपड़ा निर्मित ‘पीके’ पिछले महीने चीन में प्रदर्शित हुई थी और वहां भी इसने कमाई के लिहाज से 100 करोड़ के आंकड़े को छुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493