‘पीके’ के रीमेक के अधिकार नहीं बेचे : हिरानी

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार राजकुमार हिरानी का कहना है कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘पीके’ के अधिकार तमिल रीमेक के लिए नहीं बेचे हैं और न खुद उनका रीमेक बनाने का कोई विचार है।

उन्होंने हालांकि यह स्वीकार किया कि कुछ लोग उनकी फिल्म का रीमेक बनाना चाहते हैं।

हिरानी ने बुधवार को फिल्म की डीवीडी लांच पर कहा, “हमने अब तक फिल्म ‘पीके’ के अधिकार नहीं बेचे हैं। कुछ लोगों ने हालांकि संपर्क किया है, बातचीत चल रही है, लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है।”

इस बीच खबरें यह भी हैं कि दक्षिण भारतीय सुपरस्टार कमल हासन से ‘पीके’ के तमिल संस्करण में आमिर खान वाली भूमिका निभाने के बारे में बात चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493