पीजीए चैम्पियनशिप में लाहिड़ी संयुक्त 15वें स्थान पर

हावेन (विसकोनसिन), 15 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी एक करोड़ डॉलर इनामी राशि वाले पीजीए चैम्पियनशिप के 13 होल तक खेले जा सके दूसरे राउंड में टू अंडर 50 का स्कोर किया और संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर रहे।

दूसरे राउंड का खेल आंधी आ जाने के कारण 13वें होल तक ही हो सका।

विश्व रैंकिंग में 53वें पायदान पर मौजूद लाहिड़ी ने शुक्रवार को पहले दिन की अपनी स्थिति बरकरार रखी और चार अंडर 120 के ओवरआल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।

आस्ट्रेलिया के जैसन डे और मैट जोंस नौ अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर मौजूद लाहिड़ी ने 10वें होल से दूसरे राउंड की शुरुआत की और 11वें, 16वें और तीसरे होल पर बर्डी लगाए, जबकि पार तीन वाले 17वें होल पर बोगी लगा बैठे।

डे ने 14वें होल तक पांच अंडर 51 का जबकि जोंस ने 12वें होल तक पांच अंडर 43 का स्कोर बनाया था।

हालांकि दूसरा राउंड जापान के हिरोशी इवाटा के नाम रहा। करियर का पहला मेजर खेल रहे इवाटा ने शुक्रवार को मध्यांतर के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए नौ अंडर-63 का स्कोर हासिल किया।

पहले दिन 77 का स्कोर करने वाले इवाटा का स्कोर दूसरे राउंड में शुरुआती नौ होल तक तीन ओवर चल रहा था।

किसी मेजर में किसी खिलाड़ी ने 27वीं बार 63 का स्कोर हासिल किया है।

पीजीए की आधिकारिक साइट पर इवोटा ने कहा, “जब मैं यहां आया तो मैं सिर्फ अपने खेल में सुधार लाने के बारे में सोच रहा था। अब ऐसा लग रहा है कि रविवार तक मैं शीर्ष-10 में रहूंगा।”

पहले राउंड में शीर्ष पर रहे अमेरिका के डस्टिन जॉनसन दूसरे राउंड में 14वें होल तक शीर्ष से चार शॉट से पिछड़ गए, जबकि मौजूदा मास्टर्स एवं अमेरिकी ओपन चैम्पियन जॉर्डन स्पीथ तीन शॉट से पीछे हैं।

सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त रॉरी मैक्लरॉय दो अंडर 142 के ओवरऑल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 28वें स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493