पीटरसन की वापसी के रास्ते बंद : मोर्गन

सिडनी, 15 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नवनियुक्त कप्तान इयान मोर्गन ने गुरुवार को एक बार फिर कहा कि टीम से निष्कासित बल्लेबाज केविन पीटरसन की वापसी की कोई संभावना नहीं है।

मोर्गन ने यह भी कहा कि आईसीसी विश्व कप के लिए उनके साथ सर्वश्रेष्ठ टीम आस्ट्रेलिया भेजने के लिए चुनी गई है।

आस्ट्रेलिया के टी-20 लीग टूर्नामेंट ‘बिग बैश लीग’ में खेल रहे पीटरसन ने हाल ही में आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग से कहा था कि मोर्गन उन्हें इंग्लैंड टीम में वापस बुलाने के इच्छुक हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ ने मोर्गन के हवाले से कहा, “मेरे खयाल से पीटरसन द्वारा मीडिया में किए गए दावों से उठे संदेहों को दूर करने का यह सही मौका है।”

मोर्गन ने कहा, “मुझे जो टीम दी गई है उससे मैं बेहद खुश हूं। मेरे खयाल से कम से कम अगले दो महीनों के लिए यह इंग्लैंड की सवश्रेष्ठ टीम है। पीटरसन की स्थिति में पिछले वर्ष की अपेक्षा कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे कई महीनों और पिछले कई दिनों से दोहराया जा चुका है।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493