‘पीटर गन’ की अभिनेत्री लोला अलब्राइट का 92 साल की उम्र में निधन

लॉस एंजेलिस, 25 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री लोला अलब्राइट का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। 1950 के दशक के अंत में वह लोकप्रिय टेलीविजन श्रृंखला ‘पीटर गन’ से घर-घर मशहूर हो गई थीं।

वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, ओहियो के एक्रॉन की रहने वाली अलब्राइट का निधन गुरुवार को हो गया।

उनके मित्र एरिक एंडरसन ने कहा, “वह बहुत शांति से इस दुनिया से रुखसत कर गईं। सुबह 7.20 बजे उनकी मौत हुई। हम उन्हें बहुत प्यार करते हैं।”

अलब्राइट की पहली फिल्म ‘अनफिनिश्ड डांस’ (1947) थी। उन्होंने फिर फिल्म ‘ईस्टर परेड’ (1948) में जूडी गारलैंड के साथ काम किया। 1949 में वह फिल्म ‘चैंपियन’ में किर्क डगलस के साथ नजर आईं। इस फिल्म के लिए वह ऑस्कर पुरस्कार के लिए भी नामांकित हुईं।

अभिनेत्री ने ‘द टेंडर ट्रैप’, ‘द गुट ह्यूमर मैन’, ‘द वे वेस्ट’, और ‘वेयर वर यू वेन लाइट्स वेंट आउट?’ आदि फिल्मों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी।

अलब्राइट ने दो बार शाद रचाई थी। उनके पहले पति अभिनेता जैक कार्सन थे। बाद में उन्होंने अभिनेता बिल चैडनी से शादी की, हालांकि दोनों शादियों का अंत तलाक के रूप में हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493