Monday , 20 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » पीटर डिंकलेज के एमी जीतने से रवीना खुश

पीटर डिंकलेज के एमी जीतने से रवीना खुश

मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता पीटर डिंकलेज द्वारा लोकप्रिय टीवी श्रृंखला ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ में उनकी भूमिका के लिए एक एमी जीतने से बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन काफी उत्साहित हैं।

अभिनेत्री ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि हॉलीवुड अभिनेता को यह पुरस्कार मिला। वह इस जीत के हकदार थे।

रवीना ने ट्विटर पर लिखा, “बहुत खुश हूं कि पीटर डिंकलेज ने ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ में एमी जीता।”

एचबीओ श्रृंखला में डिंकलेज ने टीरियो लेनिस्टर की भूमिका के लिए एमी पुरस्कार जीता। पुरस्कार रविवार को लॉस एंजेलिस में आयोजित 67वें वार्षिक प्राइमटाइम एमी अवार्डस में पेश किया गया।

इस श्रेणी में उनकी दूसरी एमी जीत है। इससे पहले उन्होंने 2011 में इसी धारावाहिक में यह जीत हासिल की थी।

यह शो सिंहासन पाने की होड़ में लगे दो परिवारों की कहानी है। इसे बेस्ट ड्रामा सीरीज से भी नामित किया गया।

पीटर डिंकलेज के एमी जीतने से रवीना खुश Reviewed by on . मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता पीटर डिंकलेज द्वारा लोकप्रिय टीवी श्रृंखला 'गेम ऑफ थ्रोंस' में उनकी भूमिका के लिए एक एमी जीतने से बॉलीवुड अभिनेत्री मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता पीटर डिंकलेज द्वारा लोकप्रिय टीवी श्रृंखला 'गेम ऑफ थ्रोंस' में उनकी भूमिका के लिए एक एमी जीतने से बॉलीवुड अभिनेत्री Rating:
scroll to top