पीटे डेविडसन के साथ खुश हैं केट बेकिंस्ले

लॉस एंजेलिस, 14 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री केट बेकिंस्ले और पीटे डेविडसन के बीच रोमांस काफी बढ़ता जा रहा है और केट इससे काफी खुश हैं।

लॉस एंजेलिस, 14 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री केट बेकिंस्ले और पीटे डेविडसन के बीच रोमांस काफी बढ़ता जा रहा है और केट इससे काफी खुश हैं।

केट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने ‘पीपुल डॉट कॉम’ को बताया, “वह पीटे के साथ बहुत खुश हैं।”

उन्होंने कहा, “उन दोनों का सेंस ऑफ ह्यूमर एक जैसा है और वह हमेशा उनके साथ हमेशा हंसती खिलखिलाती रहती हैं।”

जनवरी में गोल्डन ग्लोब्स की एक आफ्टरपार्टी के बाद उन्हें हाल में एक साथ समय बिताते हुए देखा गया है।

वहीं, डेविडसन ने सैटर्डे नाइट लाइव पर पहली बार अपने बीच के रोमांस और दोनों की उम्र के बीच 20 साल के अंतर पर बात की।

शो के दौरान डेविडसन शुरू में कुछ असहज रहे लेकिन जल्द ही वह बेकिंस्ले के बारे में खुलकर बात करने लगे।

डेविडसन ने कहा, “लोग हमारी उम्र के अंतर पर दिलचस्पी लेते हैं लेकिन इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493