पीडब्ल्यूएल-3 : हरियाणा को बड़ा झटका, नहीं खेलेंगी हेलेन

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। प्रो रेसलिंग लीग सीजन-3 में शानदार फॉर्म में चल रही हरियाणा हैमर्स टीम को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा की आइकॉन स्टार और ओलंपिक के साथ-साथ मौजूदा वल्र्ड चैम्पियन हेलेन मारोलिस इंजुरी की वजह से शनिवार को मुम्बई महारथी के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में नहीं खेल पाएंगी।

हेलेन ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि टीम के डॉक्टर और अपने पर्सनल डॉक्टर से बातचीत करने के बाद उन्होंने फैसला किया कि वह मुम्बई महारथी के खिलाफ होनेवाले मुकाबले में नहीं खेलेंगी।

हेलेन ने भी हालांकि साफ किया है कि उनकी इंजुरी ज्यादा गंभीर नहीं है और उम्मीद है कि वह सेमीफाइनल से पहले अपनी टीम के लिए मैट पर उतरेंगी।

उधर, हरियाणा हैमर्स टीम ने हेलेन की जगह ललिता सेहरावत को शामिल किया है। ललिता 2014 की कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट हैं जबकि 2015 के एशियन चैम्पियनशिप में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।

गौरतलब है कि हेलेन ने अपना पिछला मुकाबला पंजाब रॉयल्स की पूजा ढांडा के खिलाफ खेला था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उसी मैच के दौरान हेलेन चोटिल हो गई थीं।

प्रो रेसलिंग लीग सीजन-3 का आयोजन दिल्ली के सीरीफोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 9 से 26 जनवरी के बीच हो रहा है, जिसमें कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493