नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘पीपली लाइव’ के सह-निर्देशक महमूद फारूकी को दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।
फारूकी पर एक 35 वर्षीय अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म ‘पीपली लाइव’ के सह निर्देशक ने एक 35 वर्षीय अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म किया था। घटना 28 मार्च, 2015 की है और इसकी प्राथमिकी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में 19 जून, 2015 को दर्ज की गई।”
अधिकारी ने बताया, “आरोपी महमूद फारूकी को गिरफ्तार कर साकेत अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे छह जुलाई तक के लिए न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है।”
पीड़िता कोलंबिया विश्वविद्यालय की छात्रा है और शोध से संबंधित कार्य के लिए भारत आई थी।
फारूकी और उनकी पत्नी फिल्म निर्देशक-पटकथा लेखक अनुषा रिजवी ने वर्ष 2010 में फिल्म ‘पीपली लाइव’ का निर्देशन किया था। फिल्म के निर्माता सुपरस्टार आमिर खान थे।
dharmpath.com dharmpath