पीपीपी मॉडल से मिलेगा खनिज अन्वेषण को बढ़ावा : गोयल

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को देश के खनिज अन्वेषण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पीपीपी (सार्वजनिक निजी साझेदारी) मॉडल की वकालत की।

विद्युत, कोयला, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और खनन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के अनुसार पीपीपी मॉडल खनिज अन्वेषण को बढ़ावा दे सकता है।

गोयल ‘इंडियन माइनिंग इंडस्ट्री 2030 – फॉरवर्ड’ पर एक सम्मेलन में बोल रहे थे, जो फिक्की द्वारा खनन मंत्रालय के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।

उद्योग की चिंताओं को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि अन्वेषण के लिए उच्च मूल्य, रणनीतिक और आयात प्रतिस्थापन खनिजों को प्राथमिकता दी जाएगी।

गोयल ने उद्योग को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार विभिन्न राज्यों में स्टांप शुल्क में ‘व्यापक अंतर’ के मुद्दे राज्यों के साथ परामर्श करके हल करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493