पीबीएल नीलामी : विश्व चैम्पियन मारिन पर लगी सबसे मंहगी बोली

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैम्पियन स्पेन की बैडमिंटन स्टार कैरोलीना मारिन को बुधवार को हैदराबाद हंटर्स ने प्रो बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के दूसरे संस्करण के लिए 61.5 लाख रुपये में खरीदा।

मारिन पीबीएल-2 की नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं।

दक्षिण कोरिया की महिला खिलाड़ी सुंग जी ह्यून दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें मुंबई रॉकेट्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा।

डेनमार्क के धुरंधर पुरुष खिलाड़ी जैन ओ जोर्गेनसेन पर तीसरी सबसे बड़ी बोली लगी। उन्हें 59 लाख रुपये में दिल्ली एसर्स ने अपने साथ शामिल किया।

रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की दूसरे नंबर की महिला खिलाड़ी पी. वी. सिंधु पर हालांकि अपेक्षा से काफी कम बोली लगी। उन्हें चेन्नई स्मैशर्स ने 39 लाख रुपये की सफल बोली लगाते हुए अपने क्लब में शामिल किया।

पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त भारत की स्टार खिलाड़ी सायन नेहवाल भी बड़ी बोली आकर्षित करने में असफल रहीं। वह 33 लाख रुपये में अवध वॉरियर्स ने खरीदा।

डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन 39 लाख रुपये में बेंगलुरू बुल्स का हिस्सा बने, वहीं वान हो सन को दिल्ली एसर्स ने इतनी ही राशि पर अपने साथ जोड़ा।

उल्लेखनीय है कि दुनिया के शीर्ष-3 पुरुष खिलाड़ी चीन के चेन लोंग और लिन डैन तथा मलेशिया के ली चोंग वेई इस लीग टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493