पीबीएल : पुणे 7 एसेस ने कुनकोरो की जगह हर्षिल को शामिल किया

पुणे, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में पहली बार भाग लेने जा रही पुणे 7 एसेस ने चोटिल खिलाड़ी सोनी द्वि कुनकोरो की जगह मुंबई के हर्षिल दानी को टीम में शामिल किया है।

टीम ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इस सप्ताह के बाद कुनकोरा की चोट का स्कैन किया जाएगा और वह पीबीएल से हट गए हैं।

उनकी जगह टीम में शामिल किए गए दानी इस समय पुरुष एकल रैकिंग में 133वें नंबर पर हैं।

हर्षिल ने हाल ही में सैयद मोदी टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाड़ी अजय जयराम को मात दी थी। इसके अलावा उन्होंने इस वर्ष घाना बीडब्ल्यूएफ इंटरनेशनल टूर्नामेंट खिताब भी जीता था।

हर्षिल लीग के दूसरे सीजन में मुंबई रॉकेटस का हिस्सा थे।

पीबीएल के चौथे सीजन का आगाज 22 दिसंबर से हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493