पीबीएल में कम नहीं होगी मेरी आक्रामकता : सिंधु

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ने मंगलवार को कहा कि आगामी प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीडब्ल्यूएल) टूर्नामेंट में वह अपनी आक्रामकता में जरा भी कमी नहीं आने देंगी।

उल्लेखनीय है कि पीबीएल के लिए चेन्नई स्मैशर्स टीम में शामिल हुईं सिंधु नीलामी के दौरान सबसे महंगी खिलाड़ियों में रहीं।

विश्व चैम्पियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकीं सिंधु ने कहा, “लीग में शामिल किए गए कुछ नए नियमों ने इसे रोचक बना दिया है और इन नए नियमों के कारण हमें बेहद सजगता के साथ खेलना होगा। हम किसी भी समय कमतर प्रदर्शन नहीं कर सकते।”

सिंधु ने कहा, “15 अंकीय प्रणाली का मतलब है कि हमें पूरे गेम के दौरान बेहद सजग और आक्रामक रहना होगा और अपने प्रतिद्वंद्वी को खुद पर हावी नहीं होने देना होगा। बिल्कुल, यह लीग बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि हर दिन कोई टीम अंकतालिका में ऊपर जाती हुई दिखाई देगी।”

स्लैमर्स में सिंधु इंडोनेशिया के सोनी दावी कुंकोरो, इंडोनेशिया के ही साइमन सांतोसो, इंग्लैंड के क्रिस एडकॉक और हमवतन प्रणव जेरी चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलती नजर आएंगी।

सिंधु का मानना है कि 2 से 17 जनवरी के बीच होने वाले पीबीएल में उनकी टीम अन्य प्रतिद्वंद्वी टीमों को कड़ी चुनौती देगी।

नए नाम के साथ दो वर्ष के अंतराल के बाद शुरू हो रहे पीबीएल में कुल छह शहर आधारित फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। ये टीमें हैं दिल्ली एसर्स, हैदराबाद हंटर्स, बेंगलुरू टॉप गंस, चेन्नई स्मैशर्स, मुंबई रॉकेट्स और अवध वॉरियर्स।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493